यू.पी.एस.सी की तैयारी कैसे करें?
यू.पी.एस.सी की तैयारी कैसे करें?
यू.पी.एस.सी की तैयारी
IAS ऑफिसर बनने का ख़्वाब भारत में काफी लोगों का होता है। IAS बनने के लिए कठिन मेहनत और संघर्ष करना पड़ता है। जीत हासिल करने के लिए हमारे पास कोई ना कोई मार्ग दिखाने होने वाला जरूर होना चाहिए। यूपीएससी की परीक्षा को देश के सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा में से एक माना जाता है। आइए विस्तार से जानते हैं कि यूपीएससी की तैयारी कैसे करें।
THIS BLOG INCLUDES:
- UPSC क्या है?
- यूपीएससी परीक्षा 2023
- यूपीएससी के लिए योग्यता
- यूपीएससी के चरण
- यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न
- यूपीएससी मुख्य परीक्षा पैटर्न
- यूपीएससी पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र 2022
- यूपीएससी में जॉब प्रोफाइल्स
- कोचिंग के बिना आईएएस की तैयारी
- घर पर कैसे करें आईएएस की तैयारी?
- 10वीं के बाद आईएएस की तैयारी कैसे करें?
- 12वीं के बाद आईएएस की तैयारी कैसे करें?
- यूपीएससी प्रेमिल्स एग्जाम तैयारी के लिए बेस्ट बुक्स
- यूपीएससी मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए बेस्ट बुक्स
- वैकल्पिक विषय के लिए बेस्ट बुक्स
- यूपीएससी एग्जाम के लिए स्टडी मटेरियल
- ऑनलाइन आईएएस कोचिंग प्लेटफॉर्म
FAQs
UPSC क्या है?
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) भारतीय कॉन्स्टिटूशन द्वारा स्थापित एक कोंस्टीटूशनल बॉडी है, जो भारत सरकार के लोकसेवा के पदाधिकारियों की नियुक्ति के लिए परीक्षाओं को कंडक्ट करता है। संविधान के भाग-14 के अंतर्गत अनुच्छेद 315-323 में एक संघीय लोक सेवा आयोग और राज्यों के लिए राज्य लोक सेवा आयोग के गठन का प्रोविशन है।
यूपीएससी परीक्षा 2023
यूपीएससी परीक्षा 2023 नोटिफिकेशन की रिलीज की तारीख 1 फरवरी 2023 है। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 28 मई, 2023 को आयोजित की जाएगी।आईएएस परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां नीचे दी गई तालिका में विस्तृत हैं।
आयोजन महत्वपूर्ण परीक्षा तिथियां
यूपीएससी सीएसई 2023 नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि 01 फरवरी 2023
यूपीएससी सीएसई 2023 आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 21 फरवरी 2023
यूपीएससी सीएसई 2023 प्रारंभिक परीक्षा शुरू होने की तिथि 28 मार्च 2023
सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा के प्रारंभ होने की तिथि, 2023 15 सितंबर 2023
यूपीएससी के लिए योग्यता
यूपीएससी परीक्षा की आयु सीमा 21 वर्ष से 32 वर्ष के उम्मीदवारों के लिए होती है। अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवार की आयु सीमा 21 वर्ष से 34 वर्ष तक होती है। साल में एक ही बार यूपीएससी परीक्षा आयोजित करती है।
यूपीएससी के चरण
- प्रीलिम्स
- मेन परीक्षा
- इंटरव्यू (साक्षात्कार)
प्रीलिम्स – यह परीक्षा प्रारंभिक परीक्षा है। इसमें 2 पेपर होते हैं। पेपर 1 और पेपर 2, सभी प्रश्नों मल्टीपल चॉइस टाइप के होते हैं।
पेपर 1 में राजनीति शास्त्र, जनरल साइंस अर्थ शास्त्र और जनरल स्टडीज (ऐतिहासिक, भूगोल ) साथ में करंट अफेयर्स जैसे सवालों का समावेश होता है।
पेपर 2 में क्वांटिटेटिव एप्टिट्यूड के आधार पर सवाल आते हैं। पेपर में पास होने के लिए कम से कम 33% अंक होने जरूरी है इसका क्वालीफाई टाइप का नेचर होता है। यह परीक्षा पास करने के उपरांत ही हम मुख्य परीक्षा में भाग ले सकते हैं।
मेन परीक्षा – यह परीक्षा मुख्य परीक्षा है। आरंभिक परीक्षा में पास होने के बाद मेन परीक्षा में भाग ले सकते हैं। इसके अंदर चार जी एस पेपर होते हैं- इसमें एक पेपर ऑप्शनल का होता है, इसके अंदर दो पेपर होते है और दूसरा पेपर निबंध का होता है। तीसरा पेपर इंग्लिश (अंग्रेजी )और क्षेत्रीय भाषा का पेपर होते हैं। पारंपरिक परीक्षा की तरह मेन पेपर भी क्वालीफाइंग पेपर होता है। यह परीक्षा पास करने के बाद ही उम्मीदवार को इंटरव्यू में जाने का मौका मिल सकता है। हर एक पेपर डिस्ट्रिक्ट टाइप का होता है जिसके 250 अंक होते हैं।
इंटरव्यू (साक्षात्कार) – मेरिट लिस्ट मुख्य परीक्षा के 7 पेपर और इंटरव्यू के दोनों अंकों को मिलाकर तैयार की जाती है। इंटरव्यू 275 अंकों का होता है। कुल मिलाकर 2025 अंक का पेपर होता है।
यूपीएससी के एग्जाम के लिए करेंट अफेयर्स और जनरल अवेयरनेस का ज्ञान होना बहुत जरूरी है। 30 से 40 सवाल कम से कम करेंट अफेयर्स और जनरल नॉलेज के एक पेपर में आते हैं। इन सवालों की तैयारी के लिए हमें रोज़ाना समाचार और मैगज़ीन पढ़ना आवश्यक है।
यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न
सामान्य अध्ययन I
प्रश्नों की संख्या 100
कुल मार्क 200
समय 2 घंटे
नकारात्मक अंक हाँ (एक तिहाई)
पेपर का प्रकार ऑब्जेक्टिव टाइप
सामान्य अध्ययन II (CSAT)
प्रश्नों की संख्या 80
कुल मार्क 200
समय 2 घंटे
नकारात्मक अंक हाँ (एक तिहाई)
पेपर का प्रकार ऑब्जेक्टिव टाइप
यूपीएससी मुख्य परीक्षा पैटर्न
विषय कुल अंक
पेपर ए: अनिवार्य भारतीय भाषा 300
पेपर बी: अंग्रेजी 300
पेपर I: निबंध 250
पेपर II: सामान्य अध्ययन I 250
पेपर III: सामान्य अध्ययन II 250
पेपर IV: सामान्य अध्ययन III 250
पेपर V: सामान्य अध्ययन IV 250
पेपर VI: वैकल्पिक I 250
पेपर VII: वैकल्पिक II 250
यूपीएससी में जॉब प्रोफाइल्स
यूपीएससी सिविल सर्विसेज में 24 सेवाओं में मिलती है जॉब–
- भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS)
- भारतीय पुलिस सेवा (IPS)
- भारतीय वन सेवा (IFoS)
- भारतीय विदेश सेवा (IFS)
- भारतीय सूचना सेवा (IIS)
- भारतीय डाक सेवा (IPoS)
- भारतीय राजस्व सेवा (IRS)
- भारतीय व्यापार सेवा (ITS)
- रेलवे सुरक्षा बल (RPF)
- पॉन्डीचेरी सिविल सेवा (PCS)
- पॉन्डिचेरी पुलिस सेवा (PPS)
- दिल्ली, अंडमान निकोबार आइलैंड्स सिविल सेवा (DANICS)
- दिल्ली, अंडमान निकोबार आईलैंड्स, लक्षद्वीप, दमन दीव, दादर नागर हवेली पुलिस सेवा (DANIPS)
- इंडियन ऑडिट एंड अकाउंट्स सर्विस (IAAS)
- इंडियन सिविल अकाउंट्स सर्विस (ICAS)
- इंडियन कॉर्पोरेट लॉ सर्विस (ICLS)
- इंडियन डिफेंस एस्टेट सर्विस (IDES)
- इंडियन डिफेंस अकाउंट्स सर्विस (IDAS)
- इंडियन ऑर्डिनेंस फैक्ट्रीज सर्विस (IOFS)
- इंडियन कम्युनिकेशन फाइनांस सर्विस (ICFS)
- इंडियन रेलवे अकाउंट्स सर्विस (IRAS)
- इंडियन रेलवे पर्सनल सर्विस (IRPS)
- इंडियन रेलवे ट्रैफिक सर्विस (IRTS)
- आर्म्ड फोर्सेस हेडक्वार्टर्स सिविल सर्विस (AFHCS)
कोचिंग के बिना आईएएस की तैयारी
हमारे देश में आईएएस परीक्षा काफी महत्वपूर्ण परीक्षा मानी जाती है, इसके लिए अक्सर छात्र कोचिंग करना पसंद करते है। कोचिंग करने से उनको लगता है कि वे आसानी से इस परीक्षा को पास कर लेगे। लेकिन सही मायनों में इस परीक्षा को पास करने के लिए कोचिंग की नहीं बल्कि एक लक्ष्य निर्धारण के साथ समय सीमा और धैर्य-लगन सहित कठिन परीश्रम आदि के माध्यम की जरूरत होती है जिसके बाद ही इस परीक्षा को पास किया जा सकता हैं। वहीं आईएएस परीक्षा की तैयारी के लिए छात्र को कोचिंग पर ज्यादा विश्वास होता है, इसलिए वह सबसे पहला काम शहर की सबसे महंगी कोचिंग से जुड़ने को ही सफल होने का मंत्र मान लेता है। जबकि आईएएस की तैयारी शुरू करने वाले अभ्यर्थी की पहली योजना यह नहीं होनी चाहिए। आईएएस की तैयारी घर पर रहकर भी आपको सफल बना सकती है।
घर पर कैसे करें आईएएस की तैयारी?
वैसे तो किसी भी परीक्षा के लिए कोई समय निर्धारण नहीं किया जा सकता, लेकिन छात्रों को 18 महीने की अथक परिश्रम से उस समय सीमा तक पहुंच सकता है। इसके साथ अभ्यर्थी को करंट अफेयर्स सहित अन्य समसामायिक घटनाओं पर अपनी अच्छी नजर रखनी होगी। क्योंकि आईएएस की परीक्षा के लक्ष्य को तीन प्रयासों को पार कर ही प्राप्त किया जा सकता है, जिसमें प्रथम प्रयास जिसे प्री एग्जाम कहते हैं, उसमें करंट अफेयर्स और विषय से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। अगर छात्र के पास 60 दिन भी बचे हैं, तो भी सही रणनीति एवं कठिन परीश्रम से लक्ष्य को भेदना नामुमकिन नहीं है।
10वीं के बाद आईएएस की तैयारी कैसे करें?
- 10 वीं के बाद हालांकि आईपीएस परीक्षा नहीं दी जा सकती लेकिन आप नीचे दी गयी टिप्स के द्वारा 10 वीं से ही आईएएस बनने की तैयारी शुरू कर सकते हैं।
- सबसे पहले एग्जाम की पूरी जानकारी होना जरूरी है।
- एग्जाम में आने वाले सिलेबस को समझें।
- रणनीति और अध्ययन की सामग्री को इकट्ठा करें।
- एकाग्रता के साथ पढ़ाई करें।
- पढ़ाई के साथ ही साथ लेखन करना भी जरूरी है।
- बार-बार मोक टेस्ट दीजिए।
- रोज़ाना न्यूज़ पेपर और मैगज़ीन पढ़ें।
12वीं के बाद आईएएस की तैयारी कैसे करें?
सिविल सर्विस एग्जाम के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपके पास कम से कम बैचलर की डिग्री होनी चाहिए। इस एग्जाम के लिए मिनिमम परसेंटेज की कोई शर्त नहीं है। यानी अगर आप ग्रैजुएशन कर चुके हैं तो आप परीक्षा में बैठ सकते हैं। वैसे इसके लिए आप उस समय भी आवेदन कर सकते हैं जब फाइनल इयर में हों।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें